{"_id":"5b3669de4f1c1b634d8b9221","slug":"111530292702-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाना के कार्यवाहक प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना के कार्यवाहक प्रभारी निलंबित
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान में लापरवाही बरतने पर महिला थाने के कार्यवाहक प्रभारी की लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने जिले भर की पुलिस को अपने अपने निर्धारित प्वाइंटों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं सभी थाना प्रभारियों का लोकेशन वायरलेस सेट पर लिया। महिला थाना के कार्यवाहक प्रभारी राम गोपाल का लोकेशन पुलिस अधीक्षक को नहीं मिला। उन्होंने इस मामले की जांच कराई। वह अनुपस्थित मिले। ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिले के सभी थाना प्रभारी चेकिंग में जुटे नजर आए और उनका लोकेशन चेकिंग प्वाइंट पर ही मिला। इसी तरह की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक पूर्व में ढोलना के तत्कालीन थाना प्रभारी के अनुपस्थित मिलने पर कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप है।