{"_id":"5b351c2e4f1c1b624d8b8975","slug":"111530207278-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी पर मेहरबान इंद्रदेव, हर तरफ पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी पर मेहरबान इंद्रदेव, हर तरफ पानी ही पानी
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे पानी को निकाला व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महानगर की कोई सड़क, मोहल्ला या फिर कालोनी ऐसी नहीं थी जो पानी से घिरी न हो। रास्ते बंद थे। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं। जिसने भी निकलने की कोशिश की वही फंसा। मोटरसाइकिलें बह गईं। मोहल्लों से ज्यादा बुरी स्थिति कालोनियों की रही। सुबह से शाम तक पानी भरा रहा।
बुधवार की शाम से बरसात शुरू हुई मथुरा में। पूरी रात आसमान से पानी बरसा। सुबह को जब लोग सोकर उठे तो घरों के बाहर कई कई फुट पानी भरा था। घरों से बाहर निकल ही नहीं पाए लोग। चंद्रपुरी कालोनी में तो कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। पूरा दिन लोग घरों में घुसे पानी को निकालने में लगे रहे। चंदनवन कालोनी, मोतीकुंज, जयसिंहपुरा, अंबेडकर कालोनी कृष्णा नगर, छत्ता बाजार, हनुमान नगर, चाणक्यपुरी, चंद्रपुरी, नटवरनगर, हनुमाननगर और द्वारिकापुरी में भारी पानी जमा रहा।
नया बस स्टैंड, भूतेश्वर, बीएसए कालोनी रोड, मंडी समिति, कंकाली रोड और थाना हाईवे में दोपहर तक पानी भरा रहा। स्थिति यह थी कि लोग पानी खींचने में लगे रहे। कई जगह से तो शाम तक भी पानी कम नहीं हो सका था। लोग परेशान रहे। सभी का कहना था कि पानी की निकासी न हो पाने के कारण यह हालात पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
शहर में जलभराव का कारण अत्यधिक बारिश रही। हमने नालों की सफाई कराई थी। यदि नालों की सफाई नहीं हुई होती तो और भी स्थिति नाजुक होती। निगम कर्मचारी और सफाई में जुट गए हैं। जहां भी जलभराव हुआ वहां पंप लगवाए गए। - मुकेश आर्यबंधु महापौर