फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संबंधित विभाग में कार्यों की प्रगति जानी

संबंधित विभाग में कार्यों की प्रगति जानी

Wed, 06 Jun 2018 06:32 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
संबंधित विभाग में कार्यों की प्रगति जानी
मैनपुरी। नवागत डीआईओएस ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी। नवागत डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पूर्व डीआईओएस जीएस राजपूत ने कार्यभार ग्रहण कराया। सर्वेश कुमार का उप प्राचार्य हाथरस के पद से डीआईओएस मैनपुरी के लिए स्थानांतरण किया गया है। इससे पूर्व वे वर्ष 2007 से 2016 तक एडीआईओएस के पद पर कार्यरत रहे।
विज्ञापन


इसी दौरान वर्ष 2010 से 12 तक उन्होंने डीआईओएस अलीगढ़ की जिम्मेदारी भी निभाई। पूर्व में वे फतेहगढ़ स्थित राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भी रहे। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की। जानकारी जुटाई कि कौन सा कर्मचारी क्या-क्या विभाग देख रहा है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के तहत जनपद में शिक्षा का माहौल पैदा करना उनकी जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल, वरिष्ठ लिपिक जगदीश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, केपी सिंह, शैलेंद्र, योगेंद्र शुक्ला, ज्ञानेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed