{"_id":"5afaf4974f1c1bce408b5816","slug":"111526396055-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से गिरी बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से गिरी बच्ची, मौत
Updated Tue, 15 May 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। नगला चंद्रभान रेलवे फाटक के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की गिरने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां और मामा के साथ ननिहाल बलदेव जा रही थी। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थाना फरह के गांव थिरावली निवासी सत्यवीर की छह साल की बेटी रितिका अपनी मां मुनेश और मामा रत्नेश के साथ बाइक से ननिहाल बलदेव जा रही थी। नगला चंद्रभान के रेलवे फाटक के समीप सामने से आ रहा ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार बच्ची नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। भीड़ दौड़ी उससे पहले चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर चालक को पहचान लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है। तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।