फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   स्कूल संचालक बने बच्चों की जान से बेपरवाह

स्कूल संचालक बने बच्चों की जान से बेपरवाह

Mon, 07 May 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक बने बच्चों की जान से बेपरवाह
school bus - फोटो : demo pic
कासगंज। विद्यालय वाहनों के आए दिन हादसे सामने आने के बाद भी लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। स्कूल संचालकों की लापरवाही कभी भी बच्चों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है। बाल कल्याण समिति ने कई विद्यालयों के वाहनों की चेकिंग की। स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


विद्यालयों के संचालक वाहन की सुविधा के नाम पर अभिभावकों से अच्छी खासी रकम वसूलते हैं, लेकिन इस हिसाब से उनको सुविधा नहीं दी जाती। विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र, दवाई आदि की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता। वाहनों की जो क्षमता है उससे कई गुना अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष आशा देवी राठौर के निर्देशन में विद्यालय वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


एक विद्यालय की वैन में चालक ने अपनी केबिन में पांच बच्चों को बैठा रखा था। इसके अलावा पीछे 16 बच्चे बैठे हुए मिले। इसी तरह एक विद्यालय की मिनी बस में 58 बच्चे सवार थे। सीटों के अलावा गैलरी में भी बच्चे खड़े मिले। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने इन विद्यालय के संचालकों को क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाने तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था के निर्देश दिए। डा. हाजी मोहम्मद मियां, अनीता शर्मा, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, मुईनुज्जमा सब्बागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed