फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कोतवाली में कमरा तोड़ रहा मजदूर छत गिरने से घायल

कोतवाली में कमरा तोड़ रहा मजदूर छत गिरने से घायल

Thu, 29 Mar 2018 08:26 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में कमरा तोड़ रहा मजदूर छत गिरने से घायल
डैमो - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली के जर्जर जर्जर पुराने कमरे को तोड़ते समय छत गिरने से गौरानगर कालोनी निवासी आलोक बंगाली घायल हो गया। बताए अनुसार आलोक बंगाली और राधा निवास के रहने वाले हुब्बलाल दोपहर को छत की ईंटों को हटाकर छत को तोड़ रहे थे।
विज्ञापन


हुब्बलाल कमरे की दीवार पर थे, जबकि आलोक छत के बीचों बीच खड़े थे। इसी दौरान छत भरभरा कर नीचे आ गिरी। इससे आलोक मलबे के नीचे दब गए। देखते ही देखते पुलिसकर्मी कमरे का दरवाजा तोड़ने में लग गए। पुलिसकर्मियों ने दीवार तोड़कर आलोक को मलबे के नीचे से निकाला और सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आलोक के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके उपचार पर नजर रखी जा रही है। जिस कमरे में यह हादसा हुआ उस कमरे से सामान को कुछ पल पहले ही पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। कमरे से सामान निकालने के पल भर बाद ही छत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed