फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   31 मार्च तक ओडीएफ होगा जिला: डीएम

31 मार्च तक ओडीएफ होगा जिला: डीएम

Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
31 मार्च तक ओडीएफ होगा जिला: डीएम
बजीरपुर कोटला: शौचालय अधूरे, फिर भी ओडीएफ - फोटो : Amar Ujala
एटा। एटा महोत्सव में शनिवार को पंचायतीराज विभाग द्वारा खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत ओडीएफ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले को 31 मार्च तक ओडीएफ करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर ने किया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, डायट के छात्र, छात्राओं द्वारा खुले में शौच मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गये।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर ने कहा कि ओडीएफ अभियान में अधिकारी, कर्मचारी विशेषकर स्वच्छाग्रही अपना सहयोग प्रदान करें। निगरानी समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी शौचालय बनाये जा रहे हैं, इसकी जांच की जाए। जिले को हर हाल में आगामी 31 मार्च 2018 तक ओडीएफ करना है। डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह ने कहा कि स्वच्छताग्रही अपने कार्य में शिथिलता न बरतें। डीडी पंचायत नन्दिनी जैन, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने भी संबोधित किया गया। ओडीएफ के तहत अच्छा कार्य करने वाले सचिव, निगरानी समिति के सदस्य, चैंपियन, खंड प्रेरक, डाटा एंट्री आपरेटर, ग्राम प्रधान आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही 75 रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित कर प्रेरित भी किया गया। संचालन डायट के संजय शर्मा ने किया। एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योति वर्मा, अनुपमा सिंह, ग्रीश गौतम, नवनीत सिंह, डीसी विनय कुशवाह समेत स्वच्छाग्रही, स्वच्छता टीम के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed