फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 18 Feb 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
UP Police - फोटो : demo pic
कासगंज/पटियाली। पटियाली-अलीगंज हाईवे पर हुए हादसे के बाद ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने लापरवाही पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इधर, देर रात हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई। वहीं आठ घायलों का उपचार सैफई, फर्रुखाबाद व अन्य स्थानों पर हो रहा है।
विज्ञापन


पटियाली-अलीगंज मार्ग पर अनियंत्रित कार की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत के बाद रविवार सुबह मृतकों के शव गांव पहुंचने शुरू हुए तो ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। नगला बख्शी के ग्रामीणों ने सतीश के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। आरोप था कि सूचना के बाद यदि पुलिस तत्काल मौके पर आती तो शायद कुछ जानें बचाई जा सकतीं थीं। वहीं कार चालक को भी पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों ने जमकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान लापरवाह पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीण योगी सरकार से मृतकों के लिए 20-20 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के हंगामे और जाम की सचना पर सीओ करमवीर सिंह पटियाली और गंजडुंडवारा के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने ग्रामीणों से बातचीत कर शांत कराने का प्रयास किया। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मुआवजे का प्रस्ताव शासन को भेजने का भरोसा दिया इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने कड़ी अभिरक्षा में मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कराया। सभी मृतकों का संस्कार उनके खेतों पर किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के मामले में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तक कार स्वामी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


हादसे में शनिवार रात रामगोपाल, शांतिस्वरूप निवासी नगला अमीर, मेहताब निवासी नगला गढ़ी, सतीश निवासी नगला बख्शी की मौत हो गई थी। वहीं अमरपाल (65) पुत्र श्रीपाल निवासी ढकपुरा की आगरा में इलाज के दौरान देर रात तीन बजे मौत हो गई। दुर्घटना में घायल रामपाल, सुबोध, रामवीर, पोप सिंह निवासी नगला बख्शी, शिशुपाल निवासी ढकपुरा, दुर्गविजय, श्यामपाल, रामसेवक निवासी नगला अमीर को सैफई, फर्रुखाबाद एवं आगरा के चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed