{"_id":"5a5f62d34f1c1b88268b4e70","slug":"111516200659-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटीनेंस के नाम पर घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंटीनेंस के नाम पर घंटों गुल रही बिजली
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
electircity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आसफाबाद सबस्टेशन से जुड़े करीब एक दर्जन मोहल्लों में बुधवार को बिजली का संकट रहा। सबस्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह से शटडाउन करा दिया गया। शाम तक बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान रहे।
आसफाबाद सबस्टेशन पर 33 केवी लाइन से जुड़ा सर्किट ब्रेकर कई दिन पूर्व जलने से निरंतर आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। सबस्टेशन में मेंटीनेंस और सर्किट ब्रेकर बदलने के लिए विद्युत विभाग ने बुधवार को सुबह 11 बजे शटडाउन ले लिया। विद्युत विभाग की टीमें सबस्टेशन में मेंटीनेंस कार्य में शाम तक जुटी रहीं।
इसके चलते सबस्टेशन से जुड़े मोहल्ला आसफाबाद, दुर्गेश नगर, किशन नगर, रानीनगर, शांतिनगर, रामगढ़, जाटवपुरी, अजमेरी गेट, आकाशवाणी रोड सहित अन्य मोहल्लों में सुबह से शाम तक बिजली ठप रही। घंटों तक बिजली नहीं आने से घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर ठप हो गए। एसडीओ खालिद अजीज ने बताया कि सबस्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य चल रहा है। इसके चलते छह घंटे का शटडाउन लिया है। कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।