{"_id":"5a58f9574f1c1baf3f8b4752","slug":"111515780439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग के आरोपी भाई को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग के आरोपी भाई को भेजा जेल
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। तीन दिन पूर्व सुल्तानगंज गांव में हुई ऑनर किलिंग के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा। वहीं पुलिस हत्या में सहयोग करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी पप्पू चक की 21 वर्षीय पुत्री चीनी की शादी तय हो गई थी। पांच फरवरी को उसकी बारात आने वाली थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था, लेकिन चीनी शादी से खुश नहीं थी, वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती थी। परिवार वाले राजी नहीं थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम भाई राहुल ने उसे फोन पर प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया।
राहुल आपा खो बैठा और उसने झूठी शान के चलते बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को दबाने के प्रयास भी किए गए थे। वहीं जब प्रेमी की ओर से पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिवारीजन आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। गुरुवार को पुलिस ने भाई राहुल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
चीनी की हत्या उसके भाई ने गला दबाकर की है। उसके साथ इस हत्याकांड में कोई और भी शामिल है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी मैनपुरी