{"_id":"5a36a9164f1c1b8b688b902d","slug":"111513531670-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ऑटो चालक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ऑटो चालक समेत तीन की मौत
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : demo
एटा/जैथरा। अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुघर्टनाआें में ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नगला जोरी निवासी राजेश (27) ऑटो चालक था। शनिवार देर शाम वह ऑटो लेकर सकीट रोड स्थित चपरई के पास से गुजर रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। इससे चालक राजेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव सत्तारपुर निवासी सुबोध (22) आगरा स्थित जूता फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को वह आगरा से बाइक से अवागढ़ के बाईपास से गुजर रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके साथ ही गांव फर्दपुरा निवासी रामनिवास (40) दो दिन पहले थाना जैथरा क्षेत्र के अंगरिया समीप से गुजर रहा था। उसी समय उसे बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने अलीगंज स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया था। जहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया था। परिजन उसका आगरा में इलाज करा रहे थे। उसी समय उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।