फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मतदाता बनने का एक और मौका

मतदाता बनने का एक और मौका

Wed, 13 Dec 2017 08:01 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
मतदाता बनने का एक और  मौका
डेमो - फोटो : Demo Pic
मथुरा। मतदाता सूची में अगर आपका नाम शामिल नहीं है तो इसके लिए निर्वाचन आयोग ने एक नया मौका दिया है। जनपद की विधानसभा निर्वाचन सूची में नाम शामिल कराने के लिए 26 दिसंबर से अभियान शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


उपजिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव की सूचनानुसार जनपद के अंतर्गत छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा एवं बलदेव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्राें की निर्वाचक नामावलियों में 01 जनवरी 2017 के आधार पर विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक संचालित होगा। इसमें बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन, भौतिक सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत 31 दिसंबर तथा 07, 21 एवं 28 जनवरी को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। एडीएम प्रशासन ने इस अभियान में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


नगर निगम में मतदान से वंचित रह गए हजारों
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के हाल ही में हुए चुनाव के दौरान हजारों लोग मतदान से वंचित रह गए थे। इसमें अधिकांश के नाम ही मतदाता सूची में शामिल नहीं थे। इस सूची को भी पुनरीक्षित करने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed