फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर के दस शिक्षण संस्थानों पर कैग का शिकंजा

शहर के दस शिक्षण संस्थानों पर कैग का शिकंजा

Sat, 09 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
शहर के दस शिक्षण संस्थानों पर कैग का शिकंजा
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। फर्जी छात्र संख्या दर्शाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने वाले 10 बड़े शिक्षण संस्थानों पर कैग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कैग की टीम ने 2010 से लेकर 2014 तक जारी की गई करोड़ों की छात्रवृत्ति का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन


मथुरा के कस्बा फरह, हाईवे, गोवर्धन, राया, भरतपुर रोड, वृंदावन रोड, सुरीर और बलदेव स्थित बड़े शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने बड़ी संख्या में फर्जी छात्र संख्या दर्शाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति का घोटाला किया था। इसमें आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति हड़पने और फर्जी छात्र संख्या दर्शाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गत माह से कैग के निशाने पर आए मथुरा के 60 ऐसे शिक्षण संस्थानों में से कैग की टीम ने पहले चरण में 10 शिक्षण संस्थानों में जांच करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


गत दिनों कैग की टीम समाज कल्याण कार्यालय पहुंची और 10 बड़े शिक्षण संस्थानों को जारी की गई छात्रवृत्ति का रिकार्ड मांगा। समाज कल्याण अधिकारी ने वर्ष 2010 से 2014 के बीच जारी की गई छात्रवृत्ति का रिकार्ड उपलब्ध कराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि कैग टीम को रिकार्ड उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed