{"_id":"5a1ee4cf4f1c1b8e698bed11","slug":"111511974095-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डलवाते निवर्तमान चेयरमैन के बेटे को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डलवाते निवर्तमान चेयरमैन के बेटे को पकड़ा
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने पकड़ा फर्जी मतदान करता युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फर्जी वोट डलवाने की शिकायत पर निधौलीकलां के निवर्तमान चेयरमैन के बेटे को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। इसे लेकर समर्थकों ने निधौलीकलां थाने का घेराव कर लिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने मतदान में लगी कार में तोड़फोड़ कर दी। बाद में पकड़े गए युवक को छोड़ने के बाद मामला शांत हुआ। मामले की जानकारी पाकर डीएम,एसएसपी मौके पर पहुंच गए।
कस्बा निधौलीकलां में दोपहर के वक्त निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। उसी समय लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि निवर्तमान चेयरमैन का बेटा जौनी गुप्ता फर्जी वोट डलवा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और निवर्तमान चेयरमैन के बेटे को पकड़कर थाने ले गई।
इसकी जानकारी जब उसके समर्थकों को हुई तो वे भारी संख्या में एकत्रित होकर थाने पर जा पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जौनी को छोड़ने की बात कही। इतना ही नहीं आक्रोशित समर्थकों ने चुनाव में लगी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने जौनी को छोड़ दिया। इसके बाद कस्बा में गर्माया हुआ माहौल समाप्त हुआ।
विज्ञापन
वहीं मामले की जानकारी पाकर जिलाधिकारी अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ घूमते हुए सभी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। सूत्रों की माने तो निवर्तमान चेयरमैन के बेटे ने पोलिंग स्टेशन पर थाना प्रभारी आरके सिंह का गिरेवान पकड़ उनके साथ अभद्रता भी कर दी। साथ ही थाने के बाहर एकत्रित हुए लोगों ने उनके साथ जमकर गाली गलौज करते हुए थाने से निकलते ही देखने की धमकी भी दी।