फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रविवार को भी खुला डायट कार्यालय

रविवार को भी खुला डायट कार्यालय

Sun, 12 Nov 2017 07:59 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
रविवार को भी खुला डायट  कार्यालय
टाउनशिप (मथुरा)। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियाें के चलते रविवार को भी डायट कार्यालय खुला। दिन भर प्रशिक्षुओं की टीम, स्कूलों में उनकी ड्यूटी, प्रशिक्षण के बिंदुओं का चार्ट, ओएमआर शीट वितरण किया गया। सोमवार को जिले के 173 स्कूलों में ये सर्वे कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का घटिया स्तर, पढ़ने के लिए खराब माहौल है। कई स्थानों पर जलभराव गंदगी जैसी समस्याएं हैं। इसके लिए भारत सरकार 13 नवंबर को एक सर्वे करा रही है। इसमें सरकारी स्कूल के कक्षा तीन, पांच और आठ के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। करीब 5200 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सर्वे में डायट के बीटीसी, डीएलएड के 350 प्रशिक्षुओं की टीम कार्य करेगी।
विज्ञापन


डायट प्राचार्य डा. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सर्वे के मुख्य बिंदु स्कूल का वातावरण, बच्चों का शैक्षणिक स्तर, टीचिंग स्किल सहित ओएमआर शीट पर उत्तरमाला भी भरी जाएगी। इस सर्वे की मॉनीटरिंग ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तर पर बीएसए करेंगे। सर्वे कार्य के संचालन के लिए डायट पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed