{"_id":"5a05a6b04f1c1bf4688ba638","slug":"111510319792-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी संयुक्त मोर्चा ने की अविलंब रिजल्ट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी संयुक्त मोर्चा ने की अविलंब रिजल्ट की मांग
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रस्तावित शिक्षक भर्तियों को लेकर चिंतित 2014 बैच बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट अविलंब घोषित करने की मांग की है। सैकड़ों प्रशिक्षणार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
दिसंबर में आने वाले शिक्षक भर्ती शासनादेश को लेकर सक्रिय हो रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं ने अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग तेज कर दी है। प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 27 सितंबर 2017 को पूरी हो चुकी है। बेसिक शिक्षकों की 68500 भर्तियां दिसंबर में प्रस्तावित हैं। यदि परीक्षा परिणाम समय से घोषित नहीं हुआ तो बीटीसी 2014 के प्रदेशभर के 44700 प्रशिक्षु भर्ती से वंचित हो जाएंगे।
एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ सुत्ता सिंह से भी मुलाकात की। पहले तो उन्होंने 25 नवंबर तक रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब परीक्षकों की कमी बताकर असमर्थता जता रही हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में परीक्षा परिणाम 25 नवंबर तक जारी करने या प्रस्तावित भर्तियों का शासनादेश रिजल्ट के बाद जारी करने की मांग की है। 2014 चतुर्थ सेमेस्टर के जिले में 1700 से अधिक प्रशिक्षु हैं। ज्ञापन देने वालों में गुरुजोत सिंह, विनोद कुमार, विकास राजपूत, दुष्यंत राजपूत, पवन कुमार, हरमेंद्र सिंह, रोहित नंदन, पवनेश कुमार आदि प्रमुख हैं।