{"_id":"5a0099034f1c1bb6678b9d4d","slug":"111509988611-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे प्रशासन ने ध्वस्त किया अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे प्रशासन ने ध्वस्त किया अंडर पास
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में सुबह 10 बजे रेलवे अंडरपास पुल को तुड़वाने की कार्रवाई करवाता रेल प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज से बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों के पुराने रेलमार्ग के अंडर पास पुल को रेलवे प्रशासन ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया। पुल ध्वस्त हो जाने के बाद अब लोगों को बांकनेर चुंगी पर समस्या से राहत मिल जाएगी।
गौरतलब है कि यह रेल पुल काफी पुराना था। कभी भी अंडर पास की दीवार गिर सकती थी। इस मामले को ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया। रेल मंत्रालय ने मामले में तत्काल मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमवार को निर्धारित तिथि पर सुबह इस पुल को तोड़ दिया गया। सोमवार को इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया।
यहां तक कि स्कूल, कालेजों की भी छुट्टी की गई। सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। रूट डायवर्जन के कारण बाहर से आने वाले कई वाहन चालक रास्ता भटक गए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि पुल को तोड़ दिया गया है। शीघ्र ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।