{"_id":"59f3763f4f1c1b74698b8139","slug":"111509127743-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करते रंगेहाथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी करते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज/मक्खनपुर। थाना सिरसागंज क्षेत्र में गोवंश काट रहे छह से अधिक लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। मौके पर गौवंश बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन लोग फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर पुलिस ने विक्रम टेंपो में मांस भर कर ले जा रहे दो युवकों को बिल्टीगढ़ चौराहा से पकड़ा है।
सिरसागंज थाना अंतर्गत गांव सराय शेख में गोवंश काट रहे छह लोगों को थाना पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। दबिश के दौरान थाना पुलिस ने मौके से लगभग डेढ़ क्विंटल मीट बरामद किया है। पुलिस दबिश के दौरान घटना स्थल पर लोगों को हुजूम लग गया।
हंगामा होता इससे पूर्व थाना पुलिस पकडे़ गए आरोपियों को थाने लेकर आ गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कासिम पुत्र नसीम, मारिफ पुत्र रसीद, अबरार पुत्र नईम, कपिल पुत्र मुस्तकीम, इकलास पुत्र इस्तफाक, रजी अहमद पुत्र शमीम, वासिफ उर्फ पहलवान पुत्र इकराम, वकील उर्फ दादा पुत्र नसीर एवं गुड्डू निवासी गण गांव सराय शेख थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उधर थाना मक्खनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिल्टीगढ़ चौराहे पर एक विक्रम टेंपो में भर ले जाए जा रहे मांस को बरामद किया है। पुलिस ने मांस ले जा रहे शादाब पुत्र शब्बीर निवासी कृष्णानगर थाना रसूलपुर और अजीम पुत्र सलीम निवासी पुराना थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बिल्टीगढ़ में पकडे़ गए मांस का नमूना जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।