{"_id":"59ee16dc4f1c1b74698b721e","slug":"111508775644-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी: कर अधिवक्ता कल करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी: कर अधिवक्ता कल करेंगे कार्य बहिष्कार
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की उलझनों और सिस्टम संबंधी तकनीकी दिक्कतों के विरोध में कर अधिवक्ता 25 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के आह्वान पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने तय किया है कि जीएसटी के खिलाफ जयपुर हाउस स्थित वाणिज्य कर भवन पर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कर अधिवक्ताओं ने मांग की है कि मार्च 2018 तक विलंब शुल्क खत्म किया जाए। फार्म 3 बी प्रस्तुति में दंड आरंभ से ही खत्म किया जाए। जीएसटीआर-1, 2, 3 प्रारूप को और सरल किया जाए। एचएसएन कोड की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिसे समाप्त किया जाए। टैक्स दरों को कम किया जाए और मंडल एवं राज्य स्तर पर जीएसटी सलाहकार परिषद गठित की जाए।