{"_id":"59ecdaf84f1c1b6e548b8666","slug":"111508694776-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भैंस चोर को पकड़ने गए थाना रामगढ़ पुलिस फोर्स पर आरोपी के परिजनों ने हमला बोल दिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की की। पुलिस कर्मी किसी तरह आरोपी को पकड़ कर थाने लाए। हाथापाई के मामले में एचसीपी की तहरीर पर नौ लोगों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज हुई है।
ठारपूठा निवासी जगदीश नाम के व्यक्ति की तीन भैंसे गत राता समी कु रैशी खोल कर ले गया। एक भैंस ताड़ो वाली बगिया के पास से बरामद हो गई। वहीं भैंस मालिक की सूचना पर रविवार दोपहर दरोगा नरेंद्र कुमार के साथ एचसीपी अनिल कुमार, सिपाही आदेश कुमार सहित छह दर्जन पुलिस कर्मियों ने ताड़ो वाली बगिया स्थित जंगलिया कुरैशी के बाडे़ में दबिश देकर चोरी कर लाई गईं दोनों भैंसें बरामद कर लीं।
भैंस चुराने का आरोपी समी कुरैशी पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाना लाई ही रही थी कि आरोपी के परिजनों कई महिलाएं और उसके ससुर जंगलिया कुरैशी पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की शुरू कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस बल सकते में आ गया। पर्याप्त पुलिस बल होने से मंसूबे सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी किसी तरह आरोपी को भीड़ से छुड़ा कर थाने लेकर आई। थाना प्रभारी प्रवींद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।