फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धनतेरस पर्व पर बाजारों पर हुई धनवर्षा

धनतेरस पर्व पर बाजारों पर हुई धनवर्षा

Tue, 17 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर बाजारों पर हुई धनवर्षा
धनतेरस पर बाजारों में 'धन वर्षा' - फोटो : अमर उजाला
एटा। मंदी से जूझ रहे बाजारों में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से ही खरीददारों की भीड़ उमड़ी। देर रात तक खुले बाजार खचाखच दिखाई दिए। आभूषण, आटो एवं मोबाइल कारोबारियों के अनुसार इस बार का कारोबार उम्मीदों से भी अच्छा रहा।
विज्ञापन

जीटी रोड पर दिनभर जाम के हालात रहे। सर्वाधिक भीड़ सराफा, मोबाइल, बरतन एवं आटो बाजार में रही। ग्राहकों की भीड़ के आगे प्रतिष्ठान छोटे पड़ गए। ज्वैलर्स के यहां तो लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आटो, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक एवं बरतन कारोबारियों ने तो अलग से स्टाल लगाकर उपभोक्ताओं को डील किया। वाहन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम पहले से ही बुक थे। शुभ धनतेरस पर इनकी खरीद की गई। व्यापारियों की मानें तो धनतेरस पर उम्मीद से बढ़कर कारोबार हुआ। जानकारों के अनुसार पर्व पर 50 करोड़ रुपये अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया। इनमें बरतन आभूषण कारोबार के बारह करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर में इस दिन करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ
आभूषण, बरतन कारोबार 12 करोड़ तक पहुंच गया। कारोबार से उत्साहित ज्वैलर्स के अनुसार बाजार पर जीएसटी व नोटबंदी का असर नहीं रहा। लोगों ने सोने चंादी के सिक्कों के अलावा लेटेस्ट आभूषण, मंगलसूत्र आदि खरीदे। बरतन विक्रेताओं के अनुसार रस्म निभाने वालों ने जहां चम्मच, गिलास एवं पूजा थाल खरीदे। वहीं डिनर सेट, कंटेनर सेट की मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा
धनतेरस के अवसर पर मिट्टी से बनी गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं की बिक्री चरम पर रही। लक्ष्मी-गणेश के जोड़े 50 से लेकर साढ़े तीन सौ रुपये तक बिके। इनका बाजार भी 50 हजार से अधिक रहा।
बारह सौ से अधिक लोगों ने खरीदे वाहन
जिले में बाइकों और कारों की बंपर बिक्री हुई। दिन विशेष पर एक हजार से अधिक दोपहिया वाहन एवं दो सौ से अधिक कारों के बिक्री का अनुमान है। ऐसे में बाइक एवं कार कारोबार से भी अठारह करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। स्पोर्ट्स बाइकें युवा ग्राहकों की पसंद बनी रहीं।

विधि विधान से हुआ कुबेर लक्ष्मी का पूजन
धनतेरस पर शाम को घर-घर में लक्ष्मी कुबेर का परंपरागत पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
बाजार बंदी बेअसर
पर्व की धमक के आगे मंगलवार की साप्ताहिक बाजार बंदी बेअसर रही। निर्धारित समय से पहले खुले बाजार देर रात तक गुलजार रहे। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही।
कारोबार उम्मीदों से अच्छा रहा। सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। गत वर्ष से अच्छा कारोबार रहा। नोटबंदी, जीएसटी बेअसर रही।
राजीव गुप्ता, आटो बाइक एजेंसी संचालक, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed