{"_id":"59dfac384f1c1bd1538b71c2","slug":"111507830840-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के कस्बा कोटला में बुधवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर फांसी लगाकर हत्या के बाद शव को जलाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नारखी के कस्बा कोटला निवासी संतोषी देवी (26) पत्नी राकेश कुशवाह की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गुरुवार को मृतका के पिता हरिनारायण पुत्र हरिकेशव निवासी नगरिया ब्रज कोटला पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि संतोषी देवी की शादी दो साल पहले की थी। पहली पत्नी से राकेश के पास तीन बच्चे हैं। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर राकेश उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को फांसी लगाकर मारने के बाद उसके शव को जलाया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नारखी ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। पिता हरिनारायण की तहरीर पर पति राकेश पुत्र भोगीलाल, श्वसुर भोगीलाल एवं सास चंद्रमुखी के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है। एसएचओ नारखी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।