{"_id":"5989f6f44f1c1ba6048b456a","slug":"111502213876-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेवर खाकर एक ही परिवार के नौ लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेवर खाकर एक ही परिवार के नौ लोग बीमार
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
घेवर खाने से बीमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। रक्षाबंधन पर सोमवार को घेवर खाकर एक परिवार के ही नौ सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया। परिवार के लोगों ने कसबा के घेवर विक्रेता पर आरोप लगाया तो आधी रात में फूड इंसपेक्टर ने दुकान पर पहुंचकर घेवर का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया।
सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व पर अनीता पत्नी सत्यवीर निवासी ग्राम नगला कटाई थाना सिकंदराराऊ, हाथरस कुरावली कसबा की एक प्रसिद्ध दुकान से घेवर लेकर मायके गांव नगला हरनागर पहुंची। वहां उसने सदस्यों को घेवर खिलाया। शाम को अचानक परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगे।
परिवारीजनों ने अनीता, चंद्रपाल पुत्र पन्नालाल, सूरजमुखी, सुमन, रोशनी, आरूषी पुत्री सुरेन्द्र, नारायन पुत्र सुरेंद्र, नीलम पत्नी चंद्रपाल, रामकली पत्नी पन्नालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चंद्रपाल को रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया फूड प्वाइजनिंग हुई है। मिलावटी घेवर खाकर स्वास्थ्य बिगड़ा है।
विज्ञापन
इसकी सूचना थाना में सूचना दी। इसके बाद सोमवार देर रात को ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, सह खाद्य अधिकारी देवेेंद्र और राजवीर ने मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर घेवर का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।