फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

Tue, 01 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
जलाभिषेक करते शिव भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ रही। शिवालय हर-हर बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान बेेलपत्र, भांग, धतूरा, घी-गुड़ चढ़ा कर जलाभिषेक किया। शहर से आठ किलोमीटर दूर शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने गंगाजल से आराध्य देव का जलाभिषेक किया। यहां भव्य फूल बंगला सजाया गया था।
विज्ञापन


भगवान शिव को मनाने के लिए श्रद्धालुजन सोमवार को सुबह ही पूजा की थाली सजाकर शिवालयों की ओर बढ़ना शुरू हो गए थे। शिव मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना को शिवभक्तों की कतार लगी दिखाई दी। मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुजनों की भीड़ दिखाई दी। दोपहर तक पूजा-अर्चना और शाम को भव्य फूल बंगला सजाने के ही साथ प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुजनों की भीड़ दिखी। भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना करने के साथ युवती व महिलाएं मनौती मांग रही थी। अपराह्न भजन कीर्तन का हुए व शाम को महाआरती व प्रसाद का वितरण हुआ। वहीं, गल्ला मंडी स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी तहसील प्रांगण में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर प्रांगण, श्री पेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, कोटला रोड स्थित श्री रमणेश्वर महादेव मंदिर, शिव बजरंग वाटिका रसूलपुर अरैल मां राज-राजेश्वरी कैलादेवी भवन प्रांगण स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शहर के चंद्रवार गेट स्थित माता मंदिर,जलेसर रोड स्थित काली मंदिर पर श्रद्धालुजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालयों के बाहर सजीं दुकानें
प्रमुख शिव मंदिरों के बाहर तो पूजन सामग्री की ही बिक्री करने वालें की दुकानें सजीं थी। बेलपत्रों के साथ ही धतूरा, फूल के साथ अन्य सामग्री की बिक्री हो रही थी।

अंतिम सोमवार को चंद्रग्रहण के कारण ज्यादा भीड़ होगी
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार होने के साथ ही चंद्रग्रहण होने के कारण अपराह्न के बाद मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। यही कारण रहा कि चौथे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुजनों की भीड़ अधिक रही।

हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजते रहे शिवालय
टूंडला। नगर के प्राचीन शिव समाधि मंदिर पर पुजारी बसंतगिरि ने प्रात: चार बजे शिवजी का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर शिवभक्तों ने शिवलिंग की बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि से पूजा की और भोलेनाथ का घी, दूध, दही, गंगाजल आदि से जलाभिषेक किया। रेलवे यज्ञशाला मंदिर, ग्रेनशॉप रेलवे कालोनी स्थित घंटेश्वर महादेव के मंदिर, एनसीआर इंटर कालेज के निकट स्थित शिवालय पर भी भारी भीड़ लगी रही।


भारत माता चौक स्थित शिव मंदिर, अद्यैत भवन मंदिर, रामलीला मैदान स्थित मंदिर, मोहम्मदाबाद पंचायती शिवालय व लाइन पार स्थित शिव मंदिरों पर भी भारी भीड़ रही। देहात के शिव मंदिरों पर कांवड़ियों ने मान्यता के अनुसार कांवड़ चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed