{"_id":"596e3de34f1c1ba05d8b45fc","slug":"111500397027-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर टूट कर गिरा तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर टूट कर गिरा तार, मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। खेत पर चारा लेने के लिए जा रहे छात्र सत्यम के ऊपर मंगलवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तरिगवां निवासी सत्यम (15) पुत्र मुकेश 9वीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सत्यम साइकिल से खेत पर चारा लेने के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय रास्त में उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जिले में हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार जानलेवा साबित बने हुए हैं। हादसों पर नजर डाले तो हाईवे के किनारे रोडवेज बस पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से सात यात्रियों की मौत हुई थी। जबकि दस दिन पूर्व वसुंधरा में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालिका की जान चली गई थी। गुस्साए ग्रामीणों में दो घंटे तक जाम लगा कर हंगामा भी किया था।