{"_id":"596baace4f1c1b47408b45d9","slug":"111500228302-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्जियम की तर्ज पर चमकेगा फिरोजाबाद का कांच उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्जियम की तर्ज पर चमकेगा फिरोजाबाद का कांच उद्योग
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र तनेजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद )। फिरोजाबाद के कांच उद्योग को बेल्जियम की तर्ज पर चमकाया जाएगा। फिरोजाबाद के कांच उद्योग से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्र तनेेजा ने पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जीएसटी का विरोध कांग्रेस तो सिर्फ राजनीति स्वार्थ के चलते कर रही है बाकी जो लोग विरोध कर रहे हैं वह सिर्फ भ्रम की स्थिति होने के कारण कर रहे हैं। जीएसटी जब पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा तब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगेंगे। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देगी।
उन्होंने फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर बात करते हुए कहा कि वह फिरोजाबाद के उद्योगपतियों की समस्या को वित्त मंत्री तक पहुंचा कर समाधान कराएंगे। फिरोजाबाद के कांच उद्योग को विश्व स्तर की ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही आगरा से फर्रुखाबाद तक आलू उत्पाद को पूरे विश्व में फैलाने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आलू के 150 प्रोडक्ट के लिए यहां से ही तैयार हो इसके प्रयास किए जायेंगे। सीमा पर पाकिस्तान और चीन द्वारा अशांति फैलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज का भारत 1962 वाला भारत नहीं बल्कि 2017 वाला भारत है। यदि किसी देश ने देश की तरफ गंदी नजरों से देखा तो उसका उसे परिणाम भुगतना होगा।