फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आवास और शौचालय के लिए भटक रहे दिव्यांग

आवास और शौचालय के लिए भटक रहे दिव्यांग

Fri, 14 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आवास और शौचालय के लिए भटक रहे दिव्यांग
HOME SHIMLA
मैनपुरी। जिले में आवास और शौचालय पाने के लिए दिव्यांग भटक रहे हैं। राशनकार्ड बनवाने में भी उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन के धरना प्रदर्शन के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


दिव्यांगों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। दिव्यांग संजू सिंह का कहना है दिव्यांगों को भी वरीयता के आधार पर आवास दिए जाने चाहिए। मगर कर्मचारियों की मनमानी के कारण दिव्यांग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। दिव्यांग अशोक दुबे का कहना है शासन की वरीयता शौचालय हैं मगर दिव्यांगों को मांग के बाद भी शौचालय नहीं दिए जा रहे हैं। शौचालय के आवेदन पत्र कार्यालयों में धूल फांक रहे हैं। दिव्यांग किशोरी देवी का कहना है राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने केे बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


योजना लाभार्थी
पेंशन 11766
ट्राई साइकिल 125
व्हील चेयर 11
बैसाखी 25
शादी अनुदान 18
खोखा योजना 20
पोलियो सर्जरी 51

दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष कुमोद श्रीवास्तव का कहना है कि दिव्यांगों के साथ सरकारी कार्यालयों में उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जाता है। अधिकांश सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए रैंप तक नहीं बनाए गए हैं। दिव्यांगों के धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। हर बार डीएम के आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी विकलांग जन विकास अधिकारी यश वर्मा का कहना है कि दिव्यांग पेंशन में पात्रों को 4.23 करोड़ रुपया, उपकरण में 8.10 लाख, शादी अनुदान में 3.40 लाख और स्व रोजगार में खोखा योजना में दो लाख रुपये का अनुदान दिया है। लाभार्थियों को पात्रता के आधार पर लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed