{"_id":"63f113b4da2c8423b90388f4","slug":"1110-lakhs-were-snatched-from-7-youths-in-the-name-of-recruiting-them-in-the-army-kasganj-news-c-25-1-65618-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 7 युवाओं से हड़पे 11.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 7 युवाओं से हड़पे 11.10 लाख
Sat, 18 Feb 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सेना में भर्ती कराए जाने के नाम पर सात युवाओं से 11.10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। युवाओं की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पटियाली क्षेत्र के गांव बस्तर मऊ में एक वर्ष पूर्व रामभरोसे एवं उसके पुत्र रवेंद्र सिंह निवासी करनपुर ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर गांव निवासी अमोद, पवन, मोहम्मद आलम, जाहरसिंह, योगेश कुमार, रहीस आलम, धीरेंद्र से बैंक खाते में 11.10 लाख रुपये स्थानांतरित करा लिए। सातों बेरोजगार युवकों की न तो सेना में नौकरी लगवाई और न ही रुपयों को वापस किया । जब भी रुपये मांग गए तभी उनके द्वारा टालमटोल की गई। मामले में सभी युवाओं ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मामले की जांच करने के आदेश दिए। मामला सही पाए जाने पर पटियाली पुलिस ने ठगी के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।