फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   110 feet tall Ravan effigy to be burnt at Ramlila Ground in Agr

विजय दशमी: आगरा के रामलीला मैदान में फूंका जाएगा 110 फुट का 'रावण', मुस्लिम कारीगरों ने बनाया है पुतला

Wed, 05 Oct 2022 05:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 05:31 AM IST
सार

दशहरा... यानि बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाने वाला पर्व। मंगलवार को रामलीला मैदान में मेघनाद के वध की लीला के बाद उसके पुतले का दहन किया गया। बुधवार को दशानन के संहार के साथ ही उसका पुतला भी फूंका जाएगा। 

विज्ञापन
110 feet tall Ravan effigy to be burnt at Ramlila Ground in Agr
रावण का पुतला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय दशमी पर आगरा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला का रावण दहन के साथ समापन हो जाएगा। इस बार रामलीला मैदान में 110 फुट का पुतला फूंका जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। रावण का पुतला मुस्लिम कारीगरों ने बनाया है। बुधवार को रामलीला मंचन के बाद पुतला जलने से पहले रावण अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। 

विज्ञापन


श्रीराम लीला के प्रचारमंत्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार लेजर लाइट से रावण का पुतला फूंका जाएगा। रामलीला मैदान में भीषण युद्ध के बाद रामलीला मैदान में आकर्षक आतिशबाजी होगी। जिसमें ग्वालियर के असलम और आगरा की राशि पुरी के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन

रात 11.30 से 12 बजे के बीच होगा पुतला दहन 

इस बार दर्शकों को इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी देखनों को मिलेगी। आतिशबाजी के माध्यम से नेत्र दान महादान, रक्तदान कीजिए जिंदगी बचाइए का संदेश दिया जाएगा। प्रचारक मंत्री ने बताया कि रामलीला के मंचन के बाद रात 11:30 व 12 बजे के बीच रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला बनाने वाले सभी कारीगर मुस्लिम

रावण का पुतला तैयार करने वाले कारीगर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। उनका कहना है कि कर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। एक कारीगर आमिर ने बताया कि वह कई पीड़ियों से रावण का पुतला बनाते आ रहे हैं। करीब 10 कारीगरों ने पुतला तैयार किया है। सभी लोग उनके परिवार के ही सदस्य हैं। इसमें जुबेर, फरखान, ताहिर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed