फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 year old record broken, mercury reached 5 degrees

Agra News: टूटा 11 वर्ष का रिकार्ड, पारा पहुंचा 5 डिग्री

Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
11 year old record broken, mercury reached 5 degrees
कासगंज। जिले में 11 साल बाद जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ी। इस पर शीतल हवाओं ने रविवार को लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह के समय पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा पांच डिग्री पहुंच गया था। सूरज के जल्द निकल आने के बाद भी लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत नहीं मिली। धूप की रफ हल्की रहने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। सुबह के समय कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

इस साल एक व दो जनवरी को सुबह के समय न्यूनतम पारा पांच डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद न्यूनतम पारे में कुछ सुधार आने लगा। जिससे शनिवार को न्यूनतम पारा सात डिग्रेी पर आ गया, लेकिन रविवार को मौसम ने फिर से पलट मार कर दी। सुबह के समय ठंड फिर से बढ़ गई। काफी घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण लोगों को कुछ दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह लगभग नौ बजे से शीतल हवाएं चलना शुरू हो गई। छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतल हवाएं चलने लगी। शीतल हवाएं चुभन महसूस कराने लगी,जिससे कोहरा कुछ हल्का हो गया। सूरज ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी, लेकिन बादलों व कोहरे के चलते सूरज की चमक फीकी रही। शीतल हवा व धूप हल्की रहने से दोपहर के समय अधिकतम पारा 16 डिग्री तक ही पहुंच सका। सांय 4 बजे के बाद पारे में फिर से गिरावट आने लगी। सांझ ढलते पारा काफी नीचे आ गया। रात 9 बजे तक पारा गिरकर 9 डिग्री रह गया। जिससे रात में काफी ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed