फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 year old girl raped by uncle in mainpuri

घर में अकेली पाकर मासूम से रिश्ते के चाचा ने की दरिंदगी, लहूलुहान मिली बच्ची

Sun, 23 Sep 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 23 Sep 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
11 year old girl raped by uncle in mainpuri
मासूम बच्ची से रेप
कड़े कानून के बावजूद बेटियां न घर में महफूज हैं और न ही बाहर। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक वहशी युवक ने रिश्तों को तार तार कर दिया। रिश्ते के चाचा ने 11 वर्षीय भतीजी को घर में अकेला पाकर उससे दरिंदगी की। 
विज्ञापन


घर में घुसकर युवक ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने लहूलुहान हालत में बच्ची को मुक्त कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक महिला शुक्रवार को बीमार पुत्र को लेकर फर्रुखाबाद गई थी। रात होने पर वहीं रिश्तेदार के घर पर रुक गई। घर पर छोटा बेटा और 11 वर्षीय पुत्री ही रह गए थे। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान मिली बच्ची

आरोप है कि रात को किसी वक्त रिश्ते के चाचा घरे में घुस आया। उसने बच्ची के साथ रेप किया। लहूलुहान बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह पीड़िता की मां घर आ गई। उसने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed