फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 personalities to be honored with Braj Ratna Award in Agra

आगरा: 11 विभूतियों को ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत करेंगी राज्यपाल, 21 दिसंबर को होगा समारोह

Sat, 18 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

इस बार ब्रज रत्न अवार्ड की 11 विभूतियों में विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल हैं।

विज्ञापन
11 personalities to be honored with Braj Ratna Award in Agra
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

विस्तार

ब्रज रत्न अवार्ड समारोह 21 दिसंबर को आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ब्रज की 11 विभूतियों को अलंकृत करेंगी। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित की जाने वाली विभूतियों के नामों की घोषणा की गई। 

विज्ञापन


11 विभूतियों में विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल हैं। काका हाथरसी का सम्मान उनके दामाद कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ग्रहण करेंगे। समारोह संयोजक बृजेश शर्मा, सह संयोजक डॉ. आरएन शर्मा ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में बताया। 
विज्ञापन


इन विभूतियों को मिलेगा अवार्ड 
- एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, पूर्व वायु सेनाध्यक्ष
- हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत)
- चौधरी बदन सिंह (पूर्व विधायक ), गीतकार एवं लोक संस्कृति संरक्षक
- प्रो. बलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद एवं राष्ट्र चिंतक 
- कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
- कर्नल मनहर शर्मा, मॉडल एवं अभिनेता 
- वंदना गुप्ता, अभिनेत्री
- हेमलता काला, क्रिकेटर 
- डॉ. ज्ञान प्रकाश, सर्जन
- काजल शर्मा, नृत्यांगना
- रमेश मुस्कान, हास्य कवि

11 personalities to be honored with Braj Ratna Award in Agra
ट्रॉफी का किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला

अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण
ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, गुप्ता एचसी ओवरसीज के गोपाल गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, केन्द्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सनातन साहू, मनोरम बजाज के राममोहन कपूर और न्यूरो फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

10 विधाओं में दिया जाता है सम्मान 
साल 2016 में शुरू हुआ ब्रज रत्न अवार्ड 10 विधाओं में दिया जाता है। 52 विभूतियों को अब तक अवार्ड मिल चुका है।  

60 हस्तियों का नॉमिनेशन 
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि अवॉर्ड के लिए 60 हस्तियों का नॉमिनेशन हुआ था। ज्यूरी सदस्यों के मत के आधार पर चयन किया गया है।

'युवाओं को प्रेरित करना ध्येय'
ब्रज रत्न अवार्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि ब्रज की कीर्ति पताका फहरा चुके सितारों को अवार्ड दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed