फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 lakh rupees were cheated in the name of getting a job

Agra News: नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगे

Tue, 27 May 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees were cheated in the name of getting a job
भोगांव। गांव महानंदपुर के रहने वाले एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव महानंदपुर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि नगला दीपा के रहने वाले एक व्यक्ति से उसका काफी मेलजोल हो गया था। इस दौरान उसने सीआईएसएफ में नौकरी लगवाए जाने की बात कही। उसने आरोपी बात पर विश्वास कर लिया। आरोपी के कहने पर नाैकरी लगवाने के लिए 11 लाख रुपये जनवरी से नवंबर 2024 तक नकद व ऑनलाइन दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी के घर जाकर जानकारी ली। वह लगातार नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। आरोपी के पिता ने रुपये वापस दिलाने का आश्वासन भी दिया। अब आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर लिया है। पुलिस तहरीर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed