फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 killed from Corona including degree college teacher

डिग्री कॉलेज के शिक्षक सहित कोरोना से 11 की मौत

Sun, 02 May 2021 07:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
11 killed from Corona including degree college teacher
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक सहित जिले में 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इनमें से 10 लोगों ने कोविड लेवल-टू अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीएम आवास के पास स्थित काली हाउस निवासी हरगोविंद सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सुनीता कनौजिया, खरपरी निवासी 84 वर्षीय वीरेंद्र सिंह, नेकपुर निवासी 44 वर्षीय संजीव कुमार, शहर के मोहल्ला अवधनगर निवासी 42 वर्षीय अमित पांडेय, भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी 62 वर्षीय शांति वर्मा, शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय राजकुमार आरोरा, भोगांव के नरसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय संतोषी कुमारी, शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी 72 वर्षीय संतोष चतुर्वेदी, घिरोर निवासी 65 वर्षीय रनवीर सिंह और बिछवां के देवगंज निवासी 65 वर्षीय लोंगश्री का जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू में उपचार चल रहा था। पिछले 24 घंटे में सभी 10 की यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी नगर के श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत 51 वर्षीय संजय सक्सेना पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। वह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार ले रहे थे। यहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed