फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 jamaati COVID19 test result negative in firozabad

Coronavirus: फिरोजाबाद के लिए राहत की खबर, 11 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 05 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 jamaati COVID19 test result negative in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद में आए गुजरात के 11 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन किया था। अभी एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन 21 जमातियों की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


दिल्ली से लौटे चार जमातियों में कोरोना की पुष्टि के बाद शहर में जगह-जगह छापा मारा गया। इस दौरान कई जमाती अलग-अलग जमातों से जुडे़ हुए मिले। रामगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को गुजरात के 11 जमाती पकड़े गए थे। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल से क्वारंटीन किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जमातियों को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया और जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए। शनिवार को आई रिपोर्ट में इन 11 जमातियों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वारंटीन वार्ड में ड्यूटी कर रहे दो लोगों के नमूने भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि जो लोग रामगढ़ क्षेत्र से क्वारंटीन किए थे। इन सभी 11 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 

लॉकडाउन में शनिवार तक जिले में आए 2700 लोग

लॉकडाउन के बावजूद अन्य जिलों में नौकरी और अन्य कामकाज कर रहे लोगों का जिले में आने का क्रम जारी है। आंकड़ों के अनुसार जिले के ग्रामीण इलाकों में 24 मार्च से शनिवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 2700 लोग जिले में आए। पंचायती राज विभाग ने यह रिपोर्ट शासन को भेजी है। 

ग्रामीण संपर्क मार्ग आवागमन के लिए सुलभ

बाहर से आने वाले लोगों का चिह्नीकरण ग्रामीण सफाई कर्मियों के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मियों के अनुसार अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों के माध्यम से जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed