फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 deaths and 275 new cases of covid reported in mainpuri

मैनपुरी में कोरोना: संक्रमण से शिक्षक सहित 11 लोगों की मौत, 24 घंटे में 275 नए संक्रमित मिले

Mon, 03 May 2021 09:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 May 2021 09:57 AM IST
सार

जिले में में डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक सहित जिले में 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
11 deaths and 275 new cases of covid reported in mainpuri
स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक सहित जिले में 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 166 पर पहुंच गई है। रविवार को 275 नए संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7914 हो गई है। 

विज्ञापन


डीएम आवास के पास स्थित काली हाउस निवासी हरगोविंद सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सुनीता कनौजिया, खरपरी निवासी 84 वर्षीय वीरेंद्र सिंह, नेकपुर निवासी 44 वर्षीय संजीव कुमार, शहर के मोहल्ला अवधनगर निवासी 42 वर्षीय अमित पांडेय, भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी 62 वर्षीय शांति वर्मा, शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय राजकुमार आरोरा, भोगांव के नरसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय संतोषी कुमारी, शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी 72 वर्षीय संतोष चतुर्वेदी, घिरोर निवासी 65 वर्षीय रनवीर सिंह और बिछवां के देवगंज निवासी 65 वर्षीय लोंगश्री की जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी नगर के श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत 51 वर्षीय संजय सक्सेना पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। वह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार ले रहे थे। यहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती दस मरीजों की मौत हुई है। एक अन्य मरीज की दिल्ली में मौत होने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

275 कोरोना संक्रमित और मिले
पिछले 24 घंटे में 275 नए लोग संक्रमित मिले हैं। सर्वाधिक मरीज मैनपुरी विकास खंड और शहर में मिले। यहां कुल 183 संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त कुरावली में 24, किशनी और सुल्तानगंज में 23-23 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि जागीर में नौ, करहल में छह, घिरोर में तीन, बेवर और बरनाहल में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले। 

सीएमओ के निर्देश पर 11 लोगों को कोविड लेवल-टू में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है। सीएमओ ने क्षेत्रीयचिकित्साधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराएं। वहीं उन्होंने होम आइसोलेट संक्रमितों की देखभाल के लिए भी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed