फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 children missing in Sheetla Mata mela in agra

Agra: एक घंटे के लिए जैसे लुट गई मां की दुनिया, शीतला माता मेले में बिछड़े 11 बच्चों को परिवार से मिलाया

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

आगरा में शीतला माता के मेले में सोमवार को भीड़ के चलते 11 बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए, जिससे उनकी मांएं परेशान हो गईं। खोया-पाया केंद्र पर सभी बच्चे परिजनों सकुशल मिल गए। 

विज्ञापन
11 children missing in Sheetla Mata mela in agra
शीतला देवी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शीतला माता के मेले में सोमवार को बेटे पिंटू का हाथ छूटा तो मां सुनीता की तो जैसे दुनिया ही लुट गई। बदहवास सी हो गईं। इधर से उधर दौड़ते हुए पिंटू-पिंटू की आवाज लगाई। आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। करीब एक घंटे बाद पता चला कि बेटा सकुशल खोया-पाया शिविर में है। दौड़कर पहुंची और बेटे को गोद में उठा लिया। आंसू पोंछते हुए 15 मिनट तक उसे दुलारती जातीं।

विज्ञापन


नरीपुरा निवासी सुनीता पति महेश के साथ केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर लगे मेले में दोपहर 12 बजे के करीब पहुंची थीं। एक घंटे तक दोनों पिंटू के साथ घूमते रहे। सुनीता ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब पता नहीं कैसे पिंटू का हाथ छूट गया। पता चला तो पति के साथ काफी समय तक भटकती रहीं। इस बीच में दो-तीन बार शिविर का भी चक्कर लगाया। समझ नहीं आ रहा था क्या करें। दो बजे के करीब लाउडस्पीकर पर घोषणा की गई। शिविर में पहुंचकर बेटे को गोद में लिया तो जान में जान आई।
विज्ञापन


आदर्श कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवानदास सागर ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पिंटू रोता हुआ मिला था। लाउडस्पीकर पर उसके बारे में घोषणा की। क्या कपड़े पहने है, इस बारे में बताया तो कुछ देर बाद ही मां-बाप शिविर में पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की याद में फेंक दी आइसक्रीम 

तीन साल का राजकुमार भी मां सीमा से बिछुड़ गया था। रोता रहा। समिति के कार्यकर्ता उसे खोया-पाया शिविर में ले गए। आइसक्रीम दी लेकिन राजकुमार ने उसे फेंक दिया और रोता रहा। चाचा रोहित को पता चला कि बच्चा शिविर में है तो उसे लेने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बच्चा हाथ छुड़ाकर भटक गया था।

11 बच्चों को माता-पिता से मिलाया

भगवानदास सागर ने बताया कि मेले में 11 बच्चे माता-पिता से बिछुड़ गए थे। समिति के सदस्यों के प्रयास से सभी अपने माता-पिता के पास सकुशल पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed