फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10th Class Girl Student Dies In Road Accident Etah News

एटा: कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क पर हंगामा

Tue, 18 Aug 2020 12:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 Aug 2020 12:31 PM IST
सार

गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर खुलवाया
 

विज्ञापन
10th Class Girl Student Dies In Road Accident Etah News
हादसे के बाद मौके पर मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर आगरा रोड स्थित महिला थाना के सामने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई। स्थानीय लोग इससे आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गाजीपुर पहोर निवासी संजीव कुमार की पुत्री काजल मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। छात्रा महिला थाना के सामने पहुंची तभी ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर परिजनों को लगी तो गांव से काफी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मंडलायुक्त कार्यालय सील
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर करीब एक घंटा तक जाम लगाए रखा, पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और आवागम सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि हादसा काफी भीवत्स था। हादसे के बाद छात्रा की सांसें चल रही थी तभी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने छात्रा को सरकारी जीप से ही अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed