फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   103 Lekhpals Leave Additional Charge, Work Stalls in Agra Tehsils

यूपी: लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त चार्ज, जाति-आय प्रमाण पत्र से पैमाइश तक काम अटका; तहसीलों से लौटे लोग

Thu, 24 Sep 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा में 103 लेखपालों ने मांगों के समर्थन में अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज छोड़ दिया है, जिससे प्रमाण पत्र, पैमाइश और विरासत समेत कई काम प्रभावित हुए हैं। सदर तहसील सहित जिले की अन्य तहसीलों में काम न होने से लोगों को परेशानी हुई और कई लोग मायूस होकर लौट गए।
 

विज्ञापन
103 Lekhpals Leave Additional Charge, Work Stalls in Agra Tehsils
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी मांगों के समर्थन में लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज छोड़ दिया। इससे काम अटकने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। बुधवार को सदर तहसील में सैकड़ों लोग अपने कार्य न होने से मायूस होकर लौट गए। जिले भर की तहसीलों में लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले में 103 लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज छोड़ दिया है। उन्होंने अपना रिकॉर्ड कार्यालय में जमा कर दिया है। वह जाति, आय, मूल, ईडब्ल्यूएस, विरासत, हिस्सा, पैमाइश सहित अन्य कार्य नहीं कर रहे हैं। उनके कार्य न करने से आम जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


लेखपाल संघ ने शासन से आठ सूत्री मांग की है जो पिछले कई वर्षों से लंबित हैं। इसमें ग्रेड पे विसंगति, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, स्थानांतरण, मानदेय व भत्ता वृद्धि, तहसील व पंचायत घरों पर बैठने के लिए उचित व्यवस्था और कार्य के लिए संसाधन न होने के मुद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद निवासी रफीद का कहना है कि बेटी की छात्रवृत्ति के लिए आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, लेकिन लेखपाल ने चार्ज छोड़ने की बात कहकर उसे सत्यापित नहीं किया है। अगर जल्द नहीं बना तो समस्या होगी। 


लाडम निवासी रिंकू ने बताया कि खेत में अंश निर्धारण कराना था। लेखपाल ने मना कर दिया। मुझे फार्मर रजिस्ट्री करानी थी। बिना उसके खाद बीज मिलने में दिक्कत हो रही है। कुछ व्यवस्था होनी चाहिए, नहीं तो हमें समस्या होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed