{"_id":"5ca22986bdec221429019e2d","slug":"101554131334-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में रेल नीर की सप्लाई ठप, जंक्शन से ट्रेनों तक पानी की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में रेल नीर की सप्लाई ठप, जंक्शन से ट्रेनों तक पानी की मारामारी
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेल नीर की सप्लाई ठप हो जाने से जंक्शन से लेकर ट्रेनों तक पानी की मारामारी मची है। हालांकि रेलवे ने रेल नीर के स्थान पर दूसरी कंपनी के पानी की सप्लाई शुरू कर दी है, लेकिन यात्रियों द्वारा रेल नीर की ही मांग की जा रही है। क्योंकि रेल नीर का लोग वर्षों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि क्योंकि मथुरा जंक्शन ए श्रेणी में आता है लिहाजा यहां रेल नीर की ही बिक्री होनी चाहिए।
मथुरा जंक्शन ए श्रेणी का जंक्शन है। जहां पर रेलवे के मानकों के अनुरूप रेल नीर की सप्लाई की जाती है। यह रेल नीर नागलोई के प्लांट से मथुरा के लिए आता था। क्योंकि नागलोई का वाटर प्लांट बंद हो चुका है और मथुरा जंक्शन के लिए सप्लाई की जिम्मेदारी हापुड़ के प्लांट को सौंपी गई। लेकिन हापुड़ के प्लांट से मथुरा को रेल नीर की सप्लाई हो ही नहीं पा रही है।
जंक्शन पर रेल नीर न मिलने से यात्रियों के लिए आक्सीमोर पानी की सप्लाई की जा रही है। क्योंकि ट्रेनों में सफर करने वाले वर्षों से रेल नीर का इस्तेमाल करते आ रहे हैं लिहाजा दूसरे ब्रांड का पानी वह लेने को तैयार नहीं होते।
विज्ञापन
स्टेशन डायरेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि रेल नीर के संबंध में मंगलवार को अधिकारियों की बैठक की जाएगी। इस बैठक में ही तय हो पाएगा कि रेल नीर की सप्लाई जंक्शन पर कब तक आ पाएगी। रेल नीर सप्लाई की जिम्मेदारी हापुड़ प्लांट को दिए जाने के चलते पिछले दिनों से सप्लाई बाधित हो रही है।
मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं
मथुरा। छावनी रेलवे स्टेशन पर भी अभी तक ठंडे पानी की मशीन को शुरू नहीं किया गया है। जबकि गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग बढ़ने लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक छावनी स्टेशन पर टंकी का पानी ही लोगों को मिल पा रहा है। इसे लेकर यहां आने वाले यात्री परेशान हैं।
भूतेश्वर वाटर एटीएम से भी नहीं मिल रहा पानी
मथुरा। नगर निगम द्वारा संचालित चार वाटर एटीएम में से एक वाटर एटीएम खराब पड़ा है। ठेकेदार का भुगतान न होने के चलते इससे लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। निगम के जलकल द्वारा शहर में भूतेश्वर चौराहे के अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान, चौक बाजार, विकास मार्केट पर वाटर एटीएम लगे हुए हैं। विगत काफी दिनों से भूतेश्वर का वाटर एटीएम खराब पड़ा है। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। यह वाटर एटीएम ठेकेदार का भुगतान न होने के चलते बंद पड़ा है। सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल ने बताया कि जल्द ही इसे प्रारंभ करवा दिया जाएगा।