फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में तेजी से बढ़ रहे टीबी के मरीज

मथुरा में तेजी से बढ़ रहे टीबी के मरीज

Sat, 23 Mar 2019 08:46 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में तेजी से बढ़ रहे टीबी के मरीज
डैमो
मथुरा। विश्व क्षय रोग दिवस पर जिला अस्पताल में क्षय रोग केंद्र में संगोष्ठी के साथ शपथ कार्यक्रम हुआ। संगोष्ठी में जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी ने कहा कि दुनिया में टीबी के कारण सबसे ज्यादा मौत भारत में होती है। मथुरा में भी संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। दुनिया में टीबी के मरीजों की संख्या का 64 प्रतिशत सिर्फ सात देशों में है, जिनमें भारत सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया के सभी देशों में अगर सही तरीके से टीबी का इलाज होता रहे तो वर्ष 2030 तक इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि भारत सरकार ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ लेने का कार्यक्रम चलाया है। 23 से 28 मार्च तक एक अभियान चलाकर जनपद में लोगों को उनके क्षेत्र से क्षय रोग को मुक्त करने की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


संगोष्ठी में सीएमओ डॉ. शेर सिंह, सीएमएस डॉ. आरसी मौर्या, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. बसंत लाल, डॉ. आलोक कुमार, अखिलेश कुमार दीक्षित, बिहारी लाल, सतीश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, हिमांशुु सेठी, श्याम सुंदर, अनिल कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी रोगियों के मामले में प्रदेश में मथुरा का तीसरा स्थान
मथुरा। प्रदेश भर में क्षय रोगियों की संख्या में मथुरा जनपद तीसरे स्थान पर है। सरकारी एवं प्राइवेट स्तर पर हुए टीबी रोगियों के पंजीकरण के आधार पर उत्तर प्रदेश में जनपद मथुरा का स्थान तीसरा है। लखनऊ में सर्वाधिक 20,002 कानपुर नगर में 18178 एवं जनपद मथुरा में 7133 क्षय रोगी है। इन सभी रोगियों को गत वर्ष 2018 में खोजा गया।

क्षय रोग के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा की खांसी।
- सीने में दर्द।
- बलगम में खून का आना।
- शाम के समय बुखार या लगातार बुखार का रहना।
- रात के समय पसीना आना।
- वजन कम होना और भूख कम लगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed