फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सिक्सलेन नहीं अब फोरलेन बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

सिक्सलेन नहीं अब फोरलेन बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

Thu, 07 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिक्सलेन नहीं अब फोरलेन बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग
highway - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। मथुरा-बरेली राजमार्ग अब जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित हो जाएगा। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी का नाम देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में पट्टिका अनावरण कर आधारशिला रखी। शिलान्यास कार्यक्रम का कासगंज से सीधा प्रसारण किया गया। करोड़ों रुपये की इस परियोजना पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

530 बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब तक सिक्सलेन निर्माण प्रस्तावित था। हालांकि कासगंज में विरोध के चलते एनएचएआई ने नक्शे परिवर्तन का निर्णय लिया। विवाद मंत्रालय तक पहुंचा तो केंद्र सरकार ने प्रस्तावित परियोजना में बदलाव कर दिया। अब मथुरा-कासगंज के बीच सिक्सलेन ही नहीं अपितु फोरलेन का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास कर दिया। जिले को मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें लोगों ने परियोजना का शिलान्यास देखा। अब प्रधानमंत्री ने राजमार्ग पर काम को हरी झंडी देते हुए रफ्तार देने के निर्देश दिए हैं। बरेली-मथुरा के बीच फोरलेन का काम होने के बाद सफर काफी सुहाना हो जाएगा। लंबी दूरी कम समय में तय हो सकेगी।
विज्ञापन

आगरा तक पहले ही तेज गति से काम
कासगंज। मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण केंद्र सरकार करा रही है। जबकि राज्य सरकार पहले ही आगरा और बरेली के बीच फोरलेन का काम तेज गति से करा रही है। ऐसे में कासगंज तीन महानगरों आगरा, बरेली और मथुरा का केंद्र बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सिर्फ अनुमानित लागत
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के लिए लागत अभी सिर्फ अनुमानित है। लगभग दो हजार करोड़ रुपये से परियोजना पर काम होना बताया गया है। हालांकि भूमि अधिग्रहण में कितनी धनराशि खर्च होगी इसका अभी तक कोई अनुमान नहीं लग सका है।
एक नजर में फोरलेन
- 25 मीटर होगी फोरलेन की कुल चौड़ाई।
- 17.50 मीटर के दायरे में होगा डामरी करण।
- 2.5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा डिवाइडर।
- 5 मीटर के कुल फुटपाथ होंगे सड़क के दोनों ओर।

- सर्वे पूर्व में किया जा चुका है सिर्फ सड़क चौड़ीकरण में बदलाव किया गया है। 530बी राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास लखनऊ से किया गया है।
शिवम त्रिपाठी, सर्वेयर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed