फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   यूपी-100 के ट्रेनर को पुलिस ने पीटा, गंभीर घायल

यूपी-100 के ट्रेनर को पुलिस ने पीटा, गंभीर घायल

Wed, 06 Mar 2019 11:02 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी-100 के ट्रेनर को पुलिस ने पीटा, गंभीर घायल
यूपी-100 के ट्रेनर को पुलिस ने पीटा, गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
एटा। यूपी-100 में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने वाले रिटायर्ड कैप्टन की मंगलवार रात पुलिस ने जमकर पीटाई की। पुलिस का आरोप है कि वह कैप्टन के घर उनके बेटे को पकड़ने के लिए गई थी। लेकिन कैप्टन ने दरवाजा नहीं खोला और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर रही है, जबकि कैप्टन घायलावस्था में अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने कैप्टन पर फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी रिटायर्ड कैप्टन राम वकील यूपी-100 में महिंद्रा कंपनी की तरफ से ट्रेनर के पद नौकरी करते हैं। रिटायर्ड कैप्टन ने बताया कि देर रात वह अपने घर पर मौजूद था। उसी समय सिविल लाइन चौकी प्रभारी यतेंद्र तेवतिया पुलिस बल के साथ उनके घर पर पहुंचे और उसके बेटे गुलशन पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए दरवाजा खुलवाने लगे। उसने बताया कि दरवाजा न खोलने पर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह दरवाजे से बाहर निकले तो पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चौकी प्रभारी यतेंद्र तेवतिया ने बताया कि उनके बेटे पर फायरिंग करने का आरोप था। इसके चलते पुलिस दबिश देने के लिए गई थी। इसी दौरान कैप्टन ने पुलिस फायरिंग कर दी। इसके चलते उन्हें पकड़ लिया गया। मारपीट नहीं की गई है। इधर कोतवाली नगर प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि राम वकील के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed