{"_id":"5c7d6617bdec2214216cb88d","slug":"101551722007-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम भोले के जयकारों के साथ किया शिवजी का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम भोले के जयकारों के साथ किया शिवजी का अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में सोमवार को हर-हर महादेव की गूंज रही। आकर्षक तरीके से सजे मंदिर देखते ही बन रहे थे। आधी रात से शुरू जलाभिषेक-पूजा अर्चना सोमवार दिनभर जारी रही।
कैलाश महादेव मंदिर पर सुबह तीन बजे से जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हाथों में पूजा थाल लिए भक्तजन बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। रविवार की बूंदाबांदी के बाद कैलाश गंज की सड़कों पर बढ़ी फिसलन से भक्त भी परेशान नजर आए।
मंदिर के प्रमुख महंत धीरेंद्र झा के अनुसार पर्व पर पचास हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसी प्रकार इंद्रपुरी शिव मंदिर, अरुणा नगर शिव मंदिर, शांती नगर दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी आदि पूजा स्थल फूल मालाओं से सजाए गए।
विज्ञापन
परसौंन महादेव मंदिर पर भी आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। कोहरा ठंड के बावजूद भक्तों भीड़ उमड़ी। भीड़ नियंत्रण के लिए बेरीकेडिंग की गई थी। पुलिस ने मंदिर से एक किमी दूर ही वाहनों को रोक दिया था। वहीं व्यवस्थाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था।
-----------
फलों के दामों में उछाल
पर्व के चलते फलों के दाम यकायक बढ़ गए। सेब, अंगूर, अनार, संतरा के दामों में बीस से तीस रुपए किलो की वृद्धि हुई। वहीं बेर, केला, अमरूद भी महंगा हो गया।
-----------
कावंड़ियों के लिए लगे स्टाल
शहर के दर्जनों स्थानों पर भक्तों ने रविवार रात स्टाल लगाकर कांवड़ियों की सेवा की। रेलवे रोड, आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, ठंडी सड़क, जीटी रोड, पीपल अड्डा आदि पर स्टाल लगाकर भक्तों ने फलाहार, मिष्ठान-दूध, जूस व दवाओं आदि की व्यवस्था की गई। वहीं थके कांवड़ियों की मालिश के लिए भी भक्तों की टीम लगी रहीं।
-----------
रुद्राभिषेक-शिव विवाह की धूम
सहावर रोड स्थित सर्वोदय शिव पर मंदिर के छठवें स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पंडित रमन पचौरी ने विधिविधान से भगवान रुद्र का अभिषेक करा मंगल कामना की। ब्रह्मानंद दीक्षित, राघव आमौरिया, एसएस भदौरिया, यश सक्सेना, बसंत यादव आदि मौजूद रहे। अरुणा नगर स्थित शिवालय में शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। संगीतमय आयोजन में भक्तजन झूम उठे। उपस्थित भक्तों में संदेश यादव, विनीता गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
------------
‘कल्याणकारी हैं शिव’
एटा। आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में रघुनाथ देव ने बताया कि आज के दिन महर्षि दयांनद सरस्वती को सच्चे शिव का ज्ञान प्राप्त हुआ था। ईश्वर एक है और उसके गौणिक नाम अनेक हैं। आज व्यक्ति अनेक भगवान के चक्कर में फंसा है। प्रधान नेत्रपाल आर्य ने कहा कि शिव कल्याणकारी है। धर्म की स्थापना एवं अधर्म का विनाश भी शिव है। हमें शिव की ही आराधना करनी चाहिए। पंडित आर्येंद्र, आनंद स्वरूप, रामस्वरूप आर्य ने भी संबोधित किया।