फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रात में खेत से गोवंश को दौड़ा रहा किसान बोरिंग में गिरा

रात में खेत से गोवंश को दौड़ा रहा किसान बोरिंग में गिरा

Fri, 08 Feb 2019 09:31 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
रात में खेत से गोवंश को दौड़ा रहा किसान बोरिंग में  गिरा
डैमो
टैंटीगांव (मथुरा)। गुरुवार की रात में फसलों की रखवाली कर रहा किसान खेत में घुसे गोवंश को भगाते वक्त नलकूप के बोरिंग में गिर गया। पचास फुट बोरिंग में गिरे किसान ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से किसान को बाहर निकाला गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


खुला घूम रहा गोवंश इस समय किसानों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना है। काश्तकार रातों को जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। पूरी रात खेत पर ही बीत रही है। टैंटीगांव के नगला मौजी निवासी रणवीर सिंह भी खेत की रखवाली करने के लिए गया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात को करीब बारह बजे रणवीर सिंह खेत पर बैठा था। इसी दौरान गेहूं के खेत में गोवंश घुस गया। किसान की निगाह पड़ी तो वह दौड़ाने लगा। दौड़ते वक्त रणवीर नलकूप के बोरिंग में गिर गया। बोरिंग में गिरे किसान ने शोर मचाया तो आसपास खेतों की रखवाली कर रहे लोग पहुंच गए। रात में ही रस्सी की व्यवस्था की गई। लाइट का इंतजाम किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसान रणवीर को बोरिंग से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के सिर में चोट लगी थी। घायल किसान को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि किसान रात भर जागकर फसलों की रखवाली करते हैं। मगर प्रशासन फिर भी खुले घूम रहे गोवंश के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed