फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आवास के नाम पर 1.10 लाख की धनराशि निकाली

आवास के नाम पर 1.10 लाख की धनराशि निकाली

Thu, 31 Jan 2019 08:54 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
आवास के नाम पर 1.10 लाख की धनराशि  निकाली
डेमाे - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। विधवा के आवास के नाम पर उसके खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए गए। महिला को गुमराह करके उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खाता भी खुलवा दिया। पीड़िता ने विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। प्राधिकरण सचिव ने मामले की जांच कराने के लिए एसपी, सीओ और डीपीआरओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


थाना किशनी के नगला चकर समान निवासी रन्नो देवी के पति रामपाल सिंह की मौत हो चुकी है। वह कच्चे मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं। पैरालीगल वालंटियर गिरीशा यादव के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत उर्फ बीलू ने मई 2017 में आवास मिलने की बात कहकर उसको किशनी ले जाकर फर्जी आधारकार्ड बनवाया था।
विज्ञापन


साथ ही बैंक ऑफ इंडिया समान शाखा में खाता भी खुलवा लिया। बाद में आवास निर्माण के लिए खाते में भेजे गए 1.10 लाख रुपये 11 बार में निकाल लिए। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अवनीश गौतम ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी, सीओ सहित डीपीआरओ को पत्र लिखा है। मामले की पारदर्शी तरीके से जांच करके विधिक सेवा प्राधिकरण में रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद सामने आए तथ्यों केे आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यतेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed