{"_id":"5c266a9cbdec2256c93f7dce","slug":"101546021532-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। मैनपुरी। गांव लाखनमऊ में ईसाई धर्म अपना चुका एक व्यक्ति शुक्रवार की शाम तीन लोगों को लेकर एक व्यक्ति के घर पहुंचा। वहां धर्म परिवर्तन को लेकर बातें होने लगीं। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, वहीं दो भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
थाना क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी तीन युवक कुछ वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम एक युवक तीन लोगों को लेकर गांव के प्रेम सिंह के घर पहुंच गया। वहां साथ आए ईसाई मिशनरी के लोग प्रलोभन देकर बाइबिल का पाठ करने लगे। धर्म में शामिल होने की बात कहने लगे।
इस बीच सूचना मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया, वहीं दो लोग भाग गए। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों के अनुसार धर्म परिवर्तन को लेकर उक्त लोग आए हुए थे। थानाध्यक्ष संजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।