फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोटो - मुलायम और अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले बीजेपी को रोकना जरूरी

फोटो - मुलायम और अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले बीजेपी को रोकना जरूरी

Fri, 07 Dec 2018 07:59 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो - मुलायम और अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले बीजेपी को रोकना जरूरी
फोटो - बुलंदशहर की घटना मुख्यमंत्री योगी की की ठोको नीति का है नतीजा
विज्ञापन

मुलायम और अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले सपा ही भाजपा को रोक सकती है
नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में कारगिल शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा का किया गया अनावरण
अलग-अलग हैलीकाप्टर से आए, मंच पर साथ-साथ, अखिलेश बोले
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में शुक्रवार को कारगिल में शहीद हुए वीर चक्र से सम्मानित शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव दो मिनट के अंतराल से अलग-अलग हैैलीकाप्टर से आए। जबकि मंच पर दोनों साथ-साथ नजर आए। एक मंच से दोनों ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया और भाजपा पर सीधे-सीधे हमला बोला।
मुलायम सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है लेकिन जीत पसीना बहाने वाले समाजवादियों की होगी। अखिलेश यादव ने कहा बुलंदशहर की घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ठोको नीति का नतीजा है।
विज्ञापन

13 नवंबर 1998 को कारगिल में शहीद हुए ब्रजलाल की प्रतिमा वर्षों से अनावरण के इंतजार में थी। चुनावी जमीन तैयार करने में जुटी समाजवादी पार्टी ने शहीद की प्रतिमा अनावरण के बहाने जिले में मुलायम और अखिलेश यादव को एक मंच पर लाकर बड़ा सियासी संकेत देने की कोशिश की। सपा संरक्षक ने कहा कि भाजपा को रोकने की ताकत सिर्फ सपा में है। मुलायम ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए जमकर पैसा बहा रही है लेकिन समाजवादियों ने हमेशा पसीना बहा कर सत्ता हासिल की है। मुलायम संघर्षों और आंदोलनों के दिन याद करते हुए बोले हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाई हैं, हम लोग कई-कई महीने जेल में रहे। अकेली समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने यूपी में भाजपा को रोका है और कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अपने शासन काल की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। शहीद की प्रतिमा के अनावरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज सीमा पर शहीद होने वाले जवान का शव उसके घर तक सम्मान तक लाया जाता है तो उसका श्रेय नेताजी मुलायम सिंह को जाता है। भाजपा ने फौज का सम्मान घटाने का काम किया है। साढे़ चार साल में 350 से अधिक जवान शहीद हो गए। एक के बदले दस शीश लाने की बात करने वाले अब क्या कर रहे हैं। देश का रक्षा बजट घटा कर बुलट ट्रेन में लगा दिया।
भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री की ठोको नीति का नतीजा है बुलंदशहर की घटना। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीजेपी कभी विकास की बात नहीं करती। भाजपा विकास पर नहीं हिंदू मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद पर बहस कर रही है। घर-घर उज्जवला योजना के सिलिंडर तो बांट दिए लेकिन एक बार सिलिंडर आने के बाद गरीबों ने उसमें गैस तक नहीं भरवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने की। संचालन सपा नेता अवनींद्र यादव ने किया। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, एमएलसी अरविंद यादव मौजूद थे। शहीद के परिजन भी मंच पर मौजूद रहे।


बाबाजी के सत्ता में बने रहने से ही सपा जीतेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबाजी का सत्ता में बने रहना बहुत जरूरी है। यह बने रहेंगे तभी समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी । क्योंकि बाबा जी के रहते ही समाजवादी पार्टी की सरकार का काम अब बोल रहा है क्योंकि बाबा जी की सरकार तो कोई काम कर ही नहीं रही। अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा की यह कैसे बाबा जी हैं जो नवरात्र के दिनों में व्रत रखने की बात कहते हैं और बूंदी का लड्डू खाते हैं। बंदर भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed