फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बीएसए दफ्तर से 150 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं गायब

बीएसए दफ्तर से 150 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं गायब

Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर से 150 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं  गायब
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इस बार शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं के गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। खास बात ये है कि अब तक कार्यालय के कर्मचारियों ने बीएसए को इसकी सूचना तक नहीं दी थी। मामला सामने आया तो बीएसए ने आनन-फानन में खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मामला विकास खंड जागीर का है। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 403 शिक्षकों की तैनाती है। इन शिक्षकों में से 150 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं गायब हैं। मामला तब खुला जब कुछ शिक्षकों ने किसी कार्य के लिए अपनी सेवा पुस्तिकाएं मांगी, लेकिन वह नहीं मिल सकी। जानकारी करने पर पता चला कि जागीर के बिल बाबू रहे सुभाष सिंह से कुछ दिन पहले ही बीएसए ने कार्यभार हटाकर धनसिंह को दे दिया था। इसके बाद सेवा पुस्तिकाएं सुभाष ने धनसिंह को नहीं दीं। कर्मचारी इस मामले को दबाए रहे। बीएसए को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

बुधवार को जब बीआरसी जागीर पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया तो मामला बीएसए के संज्ञान में आया। इसके बाद बीएसए ने जानकारी कर खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इसमें जल्द से जल्द सेवा पुस्तिकाओं की जानकारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिलीं सेवा पुस्तिकाएं तो होगी एफआईआर
अगर सेवा पुस्तिकाएं नहीं मिलती हैं तो ये बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। बीएसए की ओर से इन सेवा पुस्तिकाओं के गुम होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद ही विभाग नई सेवा पंजिका बनवाने के लिए कार्रवाई शुरू करेगा।


सेवा पुस्तिकाएं न होने की जानकारी मिली है। इनमें से कुछ सेवा पुस्तिकाएं गायब हो सकती हैं। फिलहाल खंड शिक्षाधिकारियों को सेवा पंजिकाओं की तलाश कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए, मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed