{"_id":"5c016ee9bdec2241ac3bc778","slug":"101543597801-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मार्गशीर्ष में लगाए जाएंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मार्गशीर्ष में लगाए जाएंगे सीसीटीवी
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मेला मार्गशीर्ष में लगाए जाएंगे सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। डीएम आरपी सिंह ने मेला मार्गशीर्ष ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियां को शीघ्र पूरा करने, प्रकाश एवं सुरक्षा की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी लगवाने के भी निर्देश दिए।
मेला मार्गशीर्ष ग्राउंड में शुकवार को डीएम ने हरिपदी और घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ संतराम सरोज को सरकारी विभागों के स्टॅाल लगाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिए। मेला ग्राउंड मे प्रकाश पेयजल सफाई की उचित व्यवस्था करने, अस्थाई टायलेट के निर्माण, कूड़ादान रखने के निर्देश दिए। स्नान पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की तैनाती करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान परिक्रमा मार्ग अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए। ठंड से बचाव के लिए परिक्रमा मार्ग, आश्रमों के निकट, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह अलाव जलवाने के प्रबंध करने के आदेश दिए। मेला मार्गशीर्ष के नक्शे का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम योगेंद्र कुुमार, पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी, प्रधान लिपिक जयपकाश दुबे, कमाल हसन रहमानी आदि मौजूद रहे।
19 दिसंबर होगा प्रथम स्नान पर्व
सोरों। मेला मार्गशीर्ष 15 दिन तक चलेगा। प्रथम स्नान पर्व भगवान वराह के सूकरक्षेत्र की धरा पर अवतरित होने के दिवस मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी 19 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
सूकर क्षेत्र महोत्सव में होगा कवि सम्मेलन-रास लीला
सोरों। तीर्थनगरी का मेला मार्गशीर्ष इस वर्ष सूकर क्षेत्र महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समिति बनाकर कार्यक्रमों को हरी झंडी दी है। इन कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन, मुुुशायरा, रासलीला, मुुकाबला-ए-कव्वाली, भजन संध्या, म्यूजिकल नाइट आदि कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति की बैठक आठ दिसंबर को पालिका परिसर में शाम चार बजे होगी। सभी कार्यक्रम एसटीडीएम इंटर कालेज के सभागार में होंगे।